ऑनलाइन भुगतान के लाभ क्या हैं!

इस इक्कीसवी सदी में जहा हम एक तरफ सूरज को छूने चले हैं, वही कई ऐसे स्थान हैं जहाँ लोग साक्षर तो हुए लेकिन शिक्षित और जागरूक नहीं हो पाएं। लोग अपना काम खुद से करने के बजाय दुसरो से करवाना ज्यादा पसंद करते हैं और यह जानने की कोशिश भी नहीं करते कि यह काम कैसे होता है? और यही कमी कुछ लोगो को किसी चीज को लेकर कायर बना देती है और इसी डर का फायदा दूसरे लोग उठा लेते हैं।
जी हाँ , हमारे भारत जैसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यस्था में रहने वाले लोगो के लिए यही डर उनको जागरूक होने और उनके जीवनचर्या में परिवर्तन करने से रोक रहा है। वे कुछ करने से पहले ही उस काम के नकारात्मक पहलुओं से डर जाते हैं।
यही कारण है कि देश में भ्रष्टाचार, घूसखोरी जैसे घटनाएं आम हो गयीं हैं। शायद लोग यह स्वीकार ही नहीं करना चाहते कि परिवर्तन ही संसार का नियम है और जो समय के साथ नहीं बदलता उसे समय बदल देता है।
तो चलिए बात करते हैं
डिजिटल पमेन्ट या ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े कुछ पहलुओं के बारें में --
देश में पिछले चार सालों में जब से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुएआत हुयी है, डिजिटल भुगतान को लेकर क्रन्तिकारी बदलाव देखने को मिले हैं। जहाँ कई गांव डिजिटलीकृत घोषित हुए हैं, वहीं बहुत ऐसे गांव अब भी जहाँ पर इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही शंकाये और डर भी देखने को मिले हैं। बदलाव हो रहा है, लेकिन इसकी गति धीमी है क्योंकि लोगों में ऐसी व्यवस्था को लेकर कोई जागरूकता नहीं है।
डिजिटल पेमेंट एक ऐसी व्यवस्था है जिससे आप आसानी से कीसी वस्तु के मूल्य का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
आइये जानते है इसके फायदे और भुगतान से जुड़े कुछ तरीकों के बारें में -

- सबसे पहले डिजिटल पेमेंट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए
- डिजिटल पेमेंट्स आप उसी मोबाइल नंबर से कर सकते हैं जो आपके अकाउंट से जुड़ा है क्योंकि उसी नंबर पर otp आता है।
- आप किसी भी बिल का भुगतान अपने मोबाइल से कर सकते हैं जैसे - रिचार्ज , पानी , घर, बिजली , बिमा , बस टिकट , ट्रैन टिकट इत्यादि।
- आप अपने मोबाइल के वालेट का पैसा सीधे बैंक अकाउंट या अपने बैंक से सीधे वालेट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
- आप एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकॉउंट में पैसा भेज सकते हैं।

- आप अपने मोबाइल पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पता कर सकते हैं।
उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद जरूर पसंद आया होगा।

No comments:
Post a Comment