NEWS

Wednesday, August 14, 2019

Article 370 and 35A : Yesterday, Today & Tomorrow

Article 370 and 35A : Yesterday, Today & Tomorrow

"अनुच्छेद 370 ने जम्मू कश्मीर और वहां के लोगों का काफी नुकसान किया। इसे खत्म करने के साथ ही घाटी में रक्त पात के युग का अंत हो गया है और नये युग की शुरुआत हुई है।" - श्री अमित शाह, गृह मंत्री 

ऊपर दिया गया कथन बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे समझना हम सब के लिए बहुत जरूरी है। बीते 5 अगस्त को जैसे ही देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने राज्य सभा में
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प पेश किया, पूरा देश खुशियों से झूम उठा। हर तरफ ढोल नगाड़े से इस फैसले का स्वागत हुआ। देश के हर कोने में जय हिंद, वन्दे मातरम्, भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे।
सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक से भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी संवैधानिक भूल को एक ही झटके में सुधार लिया गया। इसके साथ ही बीजेपी ने स्व. श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नारे "एक देश, एक निशान, एक विधान " को जमीन पर उतार दिया।
जहाँ देश के अन्य राज्य आज विकास की नयी ऊँचाइयों को छू रहे हैं, वही दूसरी तरफ धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाला हमारा कश्मीर बीते 70 वर्ष से आतंक और अलगाववाद के साये मे जी रहा था। जिसका सबसे बड़ा कारण 370 और 35A था, जिसको आतंकी और अलगाववादी अपना हथियार बनाकर वहां के नागरिको को गुमराह कर रहे थे। श्री शाह के एक कथन के मुताबिक बीते 70 सालों मे 41 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इस धारा के वजह से अपनी जान और अपनो को खोया है। हजारों ने अपना घर, कारोबार छोड़ा और आज तक अपने ही देश में शरणार्थी की तरह जीने को मजबूर थे। वहाँ के वाल्मीकि समाज के लोगों को चाहे जितना पढ़े लिखे हों सफाई कर्मचारी के अलावा कुछ नहीं समझा जाता था।
चंद मुट्ठी भर लोगों ने इस स्वर्ग को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये नरक बना कर रख दिया था। इस फैसले ने उन लोगों को एक्स्पोज कर दिया। अब ऐसे लोगों की दुकान बंद हो गयी।

जम्मू कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019

Pic-india TV

 गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राज्य सभा में 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया जो राज्य सभा और दूसरे दिन लोक सभा में भी पास हो गया। जिसे 9 अगस्त को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गयी। यह 31 अक्तूबर से राज्य में पूर्णतया लागू हो जाएगा।
 इसके तहत जम्मू कश्मीर राज्य से संविधान का अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य का विभाजन जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के दो केंद्र शासित क्षेत्रों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है. जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र में अपनी विधायिका होगी जबकि लद्दाख बिना विधायी वाली केंद्रशासित क्षेत्र होगा लागू हो जाएगा।
इस बिल का जहाँ BSP सहित अन्य विपक्षी दलों ने सहयोग किया वही देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी कांग्रेस ने विरोध किया। वही इस फैसले से पड़ोसी देश पाकिस्तान की नींद हराम हो गयी। साथ ही अमेरिका, रूस और चीन सहित अन्य देशों ने इस मामले को भारत का आन्तरिक मामला कह कर पाकिस्तान को रास्ता दिखा दिया। जिससे पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है।
यह फैसला अपने आप में ऐतिहासिक है जो जम्मू कश्मीर की तश्वीर और तकदीर दोनों बदल कर रख देगा। इससे न केवल राज्य में बड़े बड़े निवेश आएंगे बल्कि रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। वहां की टूरिज्म क्षेत्र में अप्रत्याशित  वृद्धि होगी जिससे वहां की अर्थव्यवस्था भी बढ़ जाएगी। लोगों को वहां की सभ्यता और संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। देश के अन्य लोग भी वहां जाकर बस सकेंगे। वहां की सरकारी संस्था मे नौकरी कर सकेंगे।  वहां की किसी महिला अगर किसी अन्य राज्य के पुरुष से शादी करती है तो उसका सम्पुर्ण हक़ कायम रहेगा। उसका हक़ कोई मार नहीं सकेगा। वहां के सभी नागरिको को एक समान अधिकार मिलेगा। राज्य में अब RTI, RTE समेत सभी rights है।
जहाँ पहले राज्य में दोहरी नागरिकता होती थी, वही अब केवल एक नागरिकता है भारतीय। जहाँ राज्य में पहले दो झंडे होते थे वही अब केवल एक झंडा है तिरंगा। जहाँ पहले राज्य का अपना अलग से संविधान था वही अब केवल एक संविधान लागू है भारतीय संविधान।
कश्मीर फिर से स्वर्ग बनेगा। फिर से वहां फिल्मों की शूटिंग होगी। वहां के ऐतिहासिक कारोबार को नई गति मिलेगी। बड़ी कंपनिया वहां निवेश करेंगी। जिससे वहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। और इस तरह राज्य विकास की बुलंदियो को छु पाएगा।

"सभी देशवाशियो को नये जम्मू कश्मीर, नये लद्दाख, नये भारत की शुभ कामनानाए जय हिंद जय भारत वंदे मातरम्।"

अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आये तो कृपया इस पेज को अपने दोस्तो को शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स मे अपने सूझाव  जरूर दे। हमें आप के सुझाव का इंतज़ार रहेगा।  
       धन्यवाद 

Monday, September 24, 2018

आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) : दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम : आपको मिलेगा मुफ्त इलाज ! कैसे चेक करें अपना नाम सूची में।


आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) : दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम : आपको मिलेगा मुफ्त इलाज ! कैसे चेक करें अपना नाम सूची में।

23 सितम्बर 2018 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड के रांची जिलें से विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम का शुभारंभ किया। जिससे देश के 10 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।

क्या है आयुष्मान भारत योजना---

आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य खासकर निम्न और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को महंगे मेडिकल बिल से निजात दिलाना है।  इस योजना के दायरे में गरीब, वंचित ग्रामीण परिवार और शहरी श्रमिकों की पेशेवर श्रेणियों को रखा गया है।  नवीनतम सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना (एसईसीसी) 2011 के हिसाब से
गांवों के ऐसे 8.03 करोड़ और शहरों के 2.33 परिवारों को शामिल किया गया है।  सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये की कवरेज दी जाएगी और वे सरकारी या निजी अस्पताल में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। अनुमान के मुताबकि इस योजना के तहत अब देश के करीब 10 हजार अस्पतालों में ढाई लाख से ज्यादा बेड गरीबों के लिए रिजर्व हो जाएंगे। 

क्यों है आवश्यक 

 स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) के 71 वें दौर में पता चला है कि 85.9 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों और 82 प्रतिशत शहरी परिवारों के पास स्वास्थ्य देखभाल बीमा / आश्वासन तक कोई पहुंच नहीं है।  ग्रामीण भारत में 24 प्रतिशत से अधिक परिवार और शहरी क्षेत्र में 18 प्रतिशत आबादी ने कुछ प्रकार के उधार के माध्यम से अपने स्वास्थ्य खर्चों को पूरा किया है। आयुषमान भारत इस स्थिति को बदलने का इरादा रखता है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल के मुताबिक, इस योजना के मुख्य वास्तुकार कौन हैं, चालू वित्त वर्ष में केंद्र पर बोझ लगभग 3,500 करोड़ रुपये होने की

  संभावना है, यही कारण है कि इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजना कहा जा रहा है। इसे केंद्र से आने वाले राज्यों और शेष राज्यों में 60 प्रतिशत योगदान के साथ वित्त पोषित किया जाएगा।
प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई ) नवीनतम सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) डेटा के अनुसार 10.74 करोड़ गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और शहरी श्रमिकों के परिवारों की पहचान की गई व्यावसायिक श्रेणियों को वित्तीय सुरक्षा (स्वास्थ्य सुरक्षा) प्रदान करेगी (लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों)।

अस्पताल में ऐसे ले सकते हैं सुविधा का लाभ --


अगर आप योजना में शामिल हैं और इसका लाभ लेना चाहते हैं यह बहुत आसान है। आपको योजना में शामिल अस्पताल के आयुष्मान मित्र या आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क से संपर्क करना होगा।  वहां आपको पहचान पत्र जैसे दस्तावेज दिखाने होंगे. इसके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या राशन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रहे आधार कार्ड की कोई अनिवार्यता नहीं है।  इलाज के लिए आपको एक पैसे भी नहीं देना होगा। 

इन बीमारियों का करा सकते हैं इलाज----

आयुष्मान योजना में शामिल करीब दस हजार अस्पतालों में 13 सौ से ज्यादा बीमारियों और इससे संबंधित पैकेज को इलाज में शामिल किया गया है, जिसमें कैंसर की सर्जरी, हार्ट की बाइपास सर्जरी, आंख-दांत का ऑपरेशन, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी तमाम चीजें शामिल हैं।  

एसईसीसी डेटाबेस में वंचित मानदंडों के आधार पर एंटाइटेलमेंट का निर्णय लिया जा रहा है। लाभार्थियों की पहचान वंचित श्रेणियों (डी 1, डी 2, डी 3, डी 4, डी 5, और डी 7) के आधार पर की जाती है। शहरी क्षेत्रों के लिए, 11 व्यावसायिक मानदंड एंटाइटेलमेंट निर्धारित करेंगे।  इसके अतिरिक्त, राज्यों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) लाभार्थियों जहां यह सक्रिय है, भी शामिल हैं। योजना में परिवार के आकार और उम्र पर कोई टोपी नहीं है।  आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। किसी को केवल योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसी की पहचान स्थापित करने की आवश्यकता होगी जिसे चुनाव आईडी कार्ड या राशन कार्ड के माध्यम से भी किया जा सकता है।

कैसे चेक करें अपना नाम सूची में। 

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं -
https://www.abnhpm.gov.in/

आप 14555 पर भी फोन कर योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी, सलाह या सुझाव ले सकते हैं। 


अपना नाम सूची में देखने के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकतें है। 

https://mera.pmjay.gov.in


इस वेबसाइट पर सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, जिससे आपके मोबाइल पर 6 अंको वाला OTP डालकर लोग इन करना होगा जिससे आप अगले विंडो में पहुंच जायेंगे।

इस विंडो में आपको अपना स्टेट यानि राज्य चुनना होगा। जैसे ही आप राज्य चुन लेंगे नीचे बॉक्स में आपसे सर्च टाइप पूछेगा। इसमें आप अपने नाम, मोबाइल  नंबर , राशन कार्ड नंबर , RSBY ID में से किसी एक को चुनकर उसका डीटेल को भर कर अपनी एलिजिबिलिटी देख सकते हैं।

अगर वेबसाइट पर नाम नहीं है तो...
अगर 
आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) की वेबसाइट पर आपका नाम नहीं दिख रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।  इसी वेबसाइट पर SICC (सोशल इकोनॉमिक कास्ट सेंसस) का लिंक है।  इस लिंक पर जाकर आपको अपना नाम, पता, पिता का नाम और राज्य आदि जैसे ब्योरे डालने होंगे. इसके बाद डिटेल खुल जाएगी।  

Monday, September 17, 2018

WHAT ARE THE BENEFITS OF THE ONLINE PAYMENTS

ऑनलाइन भुगतान के लाभ क्या हैं!

इस इक्कीसवी सदी में जहा हम एक तरफ सूरज को छूने चले हैं, वही कई  ऐसे स्थान हैं जहाँ लोग साक्षर तो हुए लेकिन शिक्षित और जागरूक नहीं हो पाएं। लोग अपना काम खुद से करने के बजाय दुसरो से करवाना ज्यादा  पसंद करते हैं और यह जानने की कोशिश भी नहीं करते कि यह काम कैसे होता है? और यही कमी कुछ  लोगो को किसी चीज को लेकर कायर बना देती है और इसी डर का फायदा दूसरे लोग उठा लेते हैं। 

जी हाँ , हमारे भारत जैसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यस्था में रहने वाले लोगो के लिए यही डर उनको जागरूक होने और उनके जीवनचर्या  में परिवर्तन  करने से रोक रहा है।  वे कुछ करने से पहले ही उस काम के नकारात्मक पहलुओं से डर जाते हैं। 

यही कारण है कि देश में भ्रष्टाचार, घूसखोरी  जैसे घटनाएं आम हो गयीं हैं। शायद लोग यह स्वीकार ही नहीं करना चाहते कि परिवर्तन ही संसार का नियम है और जो समय के साथ नहीं बदलता उसे समय बदल देता है। 

तो चलिए बात करते हैं 
    डिजिटल पमेन्ट या ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े कुछ पहलुओं के बारें में --

देश में पिछले चार सालों में जब से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुएआत हुयी है, डिजिटल भुगतान को लेकर क्रन्तिकारी बदलाव देखने को मिले हैं। जहाँ कई गांव डिजिटलीकृत घोषित हुए हैं, वहीं बहुत ऐसे गांव अब भी जहाँ पर इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही शंकाये और डर भी देखने को मिले हैं। बदलाव हो रहा है, लेकिन इसकी गति धीमी है क्योंकि लोगों में ऐसी व्यवस्था को लेकर कोई जागरूकता नहीं है।

डिजिटल पेमेंट एक ऐसी व्यवस्था है जिससे आप आसानी से कीसी वस्तु के मूल्य का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं।


आइये जानते है इसके फायदे और भुगतान से जुड़े कुछ तरीकों के बारें में - 
  1.  सबसे पहले डिजिटल पेमेंट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए 
  2. डिजिटल पेमेंट्स आप उसी मोबाइल नंबर से कर सकते हैं जो आपके अकाउंट से जुड़ा है क्योंकि उसी नंबर पर otp आता है। 
लाभ -
  1. आप किसी भी बिल का भुगतान अपने मोबाइल से कर सकते हैं जैसे - रिचार्ज , पानी , घर, बिजली , बिमा , बस टिकट , ट्रैन टिकट इत्यादि।
     
  2. आप अपने मोबाइल के वालेट का पैसा सीधे बैंक अकाउंट या अपने बैंक से सीधे वालेट में ट्रांसफर कर सकते हैं। 
  3. आप एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकॉउंट में पैसा भेज सकते हैं। 
  4. आप अपने मोबाइल पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पता कर सकते हैं।
 उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद जरूर पसंद आया होगा। 



Tuesday, September 11, 2018

HOW TO CONNECT YOUR MOBILE INTERNET TO YOUR PC VIA BLUETOOTH

HOW TO CONNECT YOUR MOBILE INTERNET TO YOUR PC VIA BLUETOOTH

if you want to share your mobile internet to your PC, Laptops. what will you do? I tell simply you take your USB cable and connect your mobile to your PC or laptop. but there is a problem when an urgent call is incoming to your mobile then without removing cable you can't pick up your phone and again you have to connect your mobile to your pc and it takes more time than usual.
now next step you do to share your mobile internet to your pc is you connect your pc via wifi but it is only possible when you have a wifi adapter.

another better way to connect your pc via Bluetooth that I am going tell you. 

Just follow the tips given below-

1. Turn on your mobile internet and turn on your mobile Bluetooth.
2. Go to your mobile settings and find tethering and hotspot.
best laptops
3. In tethering and hotspot window find Bluetooth tethering and turn it on.

4. In your pc go to Start then open control panel.

5. In control panel click on hardware and sounds then click on View devices and printers.








7. In new window right click on Bluetooth and then click on Bluetooth setting.



8. In the setting, the window checks the box before Allow Bluetooth devices to find this computer.


9. now connect your mobile to pc via Bluetooth. your Bluetooth devices will show in the Devices and Printers window. 


10. Now right click on the network icon and click on open network and sharing center. 
in the new window click on set up a new connection or network.

11. after this in the small window double click on connect via Bluetooth.


12. after this right click on mobile device and click on the Access point.

13. Now you are connected



If this article was helpful to you then follow me for more interesting tips and trick related to tech. Don't hesitate to ask your queries. 


                                              
               

.



Article 370 and 35A : Yesterday, Today & Tomorrow

Article 370 and 35A : Yesterday, Today & Tomorrow " अनुच्छेद 370 ने जम्मू कश्मीर और वहां के लोगों का काफी नुकसान किया। इसे ...